पठानकोट में कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन:सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी, मजदूरों के अधिकार छीनने का आरोप

पठानकोट में कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दे कि यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया की अगुवाई में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को किसान और मजदूर विरोधी बताया। पन्ना लाल भाटिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नीतियों के कारण किसानों और मजदूरों के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर “जी राम जी” कर दिया है और इसमें कई बदलाव किए हैं। केंद्र सरकार पर तंज कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान मोदी सरकार द्वारा देश के युवाओं से किए गए वादे भी पूरे नहीं किए गए हैं। भाटिया ने जोर देकर कहा कि ये सभी नीतियां जनविरोधी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इन नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *