टोंक में जिला स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थ में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की हैं। टीम ने मेहंदवास थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर छापा मारकर 1.080 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कीमत करीब पचास हजार रुपए है। आरोपी के पास से एक मोबाइल और खरीद फरोख्त के 31 हजार से ज्यादा रुपए भी जब्त किए है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि एसपी राजेश कुमार मीना के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के कारोबार को खत्म करने के लिए आए दिन छापामारी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए मुखबिरों को भी सक्रिय कर रखा हैं। इस कड़ी में टीम ने मेहंदवास थाना क्षेत्र में से गुजर रहे नेशनल हाईवे 52 किनारे स्थित ढाबे पर छापा मारा गया। इसमें आरोपी रामनारायण (50) पुत्र रामनिवास जाट निवासी डारडा हिन्द थाना मेहन्दवास के कब्जे से 1.080 किलो गांजा जब्त किया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 50 हजार रुपए है। आरोपी के पास से खरीद फरोख्त राशि 31 हजार 360 रुपए और मोबाइल फोन जब्त किया गया। डीएसटी में हैड कॉन्स्टेबल शरीफ मोहम्मद, कॉन्स्टेबल शिवपाल, कॉन्स्टेबल प्रधान, कॉन्स्टेबल रुकमकेश, राधाकिशन, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार और मेहंदवास थाना पुलिस आदि शामिल थी। पुड़िया बनाकर करता था सप्लाई पुलिस का कहना है कि आरोपी ढाबा संचालक द्वारा ढाबे पर लोगों को गांजे की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर सप्लाई करता था। इससे कई लोगों को नशे की लत लग गई। अब इसे पकड़ने के साथ ही गांजे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा।


