बांसवाड़ा में 3 घंटों में काटे 1.10-लाख रुपए के चालान:बिना हेलमेट वाले राइडर्स पर कार्रवाई; 5 पावर बाइक भी सीज की

बांसवाड़ा पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस थाने के बाहर नाकाबंदी की और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने तीन घंटों में कार्रवाई के दौरान 110 से ज्यादा दुपहिया वाहनों के चालान काटकर 1 लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं, नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली 5 पावर बाइक को भी सीज किया गया है। ​कोतवाली थाना अधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई ने बताया- जयपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई में पुलिस का मुख्य फोकस बिना हेलमेट, ओवर स्पीड और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर रहा। ​पुलिस ने बताया कि कई युवा पावर बाइक पर स्टंट करते और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते पाए गए, जिन पर कार्रवाई करते हुए 5 बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया गया। थाना अधिकारी बिशनोई ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *