बरनाला में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:वेयरहाउस से चावल चुराकर हुए थे फरार, 22 बोरियां बरामद, तपा पुलिस की कार्रवाई

बरनाला जिले के तपा में पुलिस ने एक वेयरहाउस से चावल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन प्रवासी युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई 22 बोरियां चावल की बरामद हुई हैं। यह घटना तपा के दराज रोड स्थित पंजाब राज्य वेयरहाउस में एक सप्ताह पहले हुई थी। बता दे कि चोरों ने रात के समय गोदाम का ताला तोड़कर चावल की बोरियां चुराई थीं। बठिंडा निवासी तकनीकी सहायक हरीश कुमार के बयानों के आधार पर तपा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस स्टेशन तपा के प्रभारी अधिकारी शरीफ खान ने बताया कि इस मामले में विष्णु कुमार, विशाल कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है, जिससे इस चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की संभावना है। इस कार्रवाई के दौरान चौकी इंचार्ज बलजीत सिंह, सहायक थाना प्रभारी सतगुर सिंह, सहायक थाना प्रभारी गुरप्यार सिंह, मुंशी दविंदर सिंह, सिपाही गुरजीत सिंह और संदीप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *