राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है। तीन दिन से टीमें फूड चेन से जुड़े 33 ठिकानों पर सर्च कर रही हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 26 ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। एक ठिकाने पर विभागीय अधिकारियों को दीवार के पीछे बना एक खुफिया कमरा भी मिला है। इसमें करोड़ों की ज्वेलरी रखी हुई थी। आयकर विभाग ने बुधवार सुबह 7 बजे रेस्टोरेंट से जुड़े ऑफिस व गोदामों में रेड की थी। स्ट्रॉन्ग रूम में थी 5 करोड़ की ज्वेलरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को एक ठिकाने पर दीवार के अंदर बना रखा स्ट्रांग रूम मिला है। इसके अंदर 5 करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी मिली है। आईटी टीम को छापेमारी में अब तक 1 करोड़ रुपए कैश और 10 बैंक लॉकर की जानकारी भी मिली है। सूत्रों के मुताबिक कान्हा रेस्टोरेंट के मुंबई के ठिकानों पर भी तीन से सर्च चल रहा है। बैंक लॉकर्स को भी खुलवाएगी टीम बैंक लॉकर्स को खोलने के लिए प्रोसेज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इनको खोले जाने पर करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति मिल सकती है। आयकर विभाग की टीमें बैंक अकाउंट, डिजिटल रिकॉर्ड, कैश लेनदेन और प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट की गहन जांच कर रही है। कई महत्वपूर्ण फाइल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा भी जब्त किया है। …. कान्हा रेस्टोरेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम-टैक्स की रेड, 50 लाख कैश मिले:8 लॉकर भी खुलवाए जाएंगे, जयपुर-मुंबई समेत 33 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की छापेमारी दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। यह छापेमारी रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)


