बंशीपहाड़पुर में वन-विभाग की रेड, मशीनें छोड़ भागे माफिया:अवैध खनन में लगी थीं हाइड्रा-बारसो मशीन; ट्रैक्टर समेत सभी उपकरण जब्त

भरतपुर के बंशीपहाड़पुर इलाके में अवैध पत्थर खनन की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने शुक्रवार अलसुबह 4 बजे दबिश दी। टीम के आने की भनक लगते ही अवैध खनन में लगे माफिया मशीनें छोड़कर जंगल में भाग गए। वन विभाग की टीम को मौके पर एक हाईड्रा, एक बारसो मशीन और एक ट्रैक्टर मिला। टीम ने सभी वाहन और उपकरण जब्त कर लिए। इस इलाके में खनन की अनुमति नहीं है। सहायक वन संरक्षक सुरेश चौधरी ने बताया- शुक्रवार तड़के बंशीपहाड़पुर में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस इलाके में जंगल और पहाड़ हैं। खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद अवैध तरीके से खनन चल रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रैक्टर और मशीनें जब्त वन विभाग की टीमों को देख खनन माफिया मशीनें छोड़ भागे। टीम ने वाहन और मशीनों को जब्त कर लिया। वाहनों के नंबरों से उनके मालिकों की पहचान की जा रही है। इसके बाद FIR दर्ज की जाएगी। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *