बारात में डीजे के कारण करंट फैला,VIDEO:डांस कर रहे बच्चे भी चपेट में आए, चेहरा तक झुलसा, 5 लोग गंभीर हालत में एडमिट

डीग जिले में एक बारात में डांस कर रहे लोग करंट से झुलस गए। करंट डीजे वाली पिकअप के कारण फैला था। हादसे में 5 बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। दो बच्चों के चेहरे तक झुलस गए। इन्हें डीग और अलवर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे नियामतपुर गांव में हुई। इसकी सीसीटीवी शुक्रवार सामने आया है। सबसे पहले देखिए- घटना से जुड़ी PHOTOS निकासी के समय हुआ हादसा स्थानीय निवासी बृजकिशोर ने बताया- उनके परिवार में रामकिशोर और श्रीराम की बेटियों की शादी थी। कठूमर के पास अरुआ से बारात आई थी। गांव से निकासी के समय डीजे बज रहा था। इसी दौरान डीजे में करंट फैल गया। डीजे के साथ चल रहे 5 बच्चे इसकी चपेट में आ गए। दो बच्चे गंभीर, अलवर रेफर बृजकिशोर ने बताया- उनका बेटा बादल (14) और विष्णु (13) अंकित (13), आकिर (14) करंट की चपेट में आने से झुलस गए। सभी को डीग के नगर हॉस्पिटल में ले जाया गया। अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विष्णु, बादल और आकिर को अलवर रेफर दिया। इनके चेहरे, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं अन्य एक बच्चे को अधिक चोट नहीं आई, इसलिए उसे हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया। — करंट से हादसे की ये खबर भी पढ़ें … अलवर में कांवड़ यात्रा में करंट फैलने का VIDEO:डांस करते-करते जमीन पर गिरते गए, 2 की मौत, 30 से ज्यादा झुलसे अलवर में कांवड़ यात्रा में करंट फैलने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा कांवड़िये झुलसे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *