रेवाड़ी पुलिस ने नाबालिग को बंधकर बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग की खरीद फरोख्त करने और एक साल घर में बंधक बनाकर रखने के आरोप लगे हैं। आरोपी की पहचान राजस्थान अलवर के गांव मीनापुरा निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। प्रियंका- हंसराज ने सौंपा 13 जनवरी को घर पहुंची नाबालिग ने बताया कि प्रियंका और हंसराज से उसकी जान पहचान थी। एक दिन उन्होंने उसे अपने घर बुलाया। दो दिन अपने घर में रखा और फिर पैसे लेकर पवन कुमार को सौंप दिया। पवन उसे अपने गांव मीनापुरा ले गया। जहां उसे करीब एक साल तक बंधक बनाकर रखा। जबरदस्ती उसका यौण शोषण किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट होती थी। प्रियंका से 50 हजार में खरीदने की की धमकी देकर आरोपी उसे वहीं रखने की बात कहता था।
मां ने पुलिस को दी थी शिकायत पीड़िता की मां ने 20 जनवरी को शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि करीब एक साल पहले उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई थी। जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। कुछ दिन बेटी ने फोन कर हमें अपने बारे में बताया और घर ले जाने की गुहार लगाई। सूचना के बाद मैं पवन के घर पहुंची और अपनी बेटी को साथ भेजने को कहा। पवन और उसके पिता मुंशीराम ने उसे भेजने से इंकार कर दिया। उन्होंने धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो दोनों मां बेटी को मार देंगे। 13 जनवरी को मेरी बेटी किसी प्रकार उनके चुंगल से निकलकर घर पहुंची और मुझे आपबीती बताई। जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। अब पवन के पिता के अलावा नाबालिग को अपने घर बुलाकर पवन को सौंपने वाली प्रियंका और हंसराज पुलिस के रडॉर पर हैं। शहर थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


