सेमारी में नहर किनारे अज्ञात महिला का शव मिला:शिनाख्त ना होने पर शव उदयपुर माॅर्च्यूरी में रखवाया, जांच जारी

सलूंबर जिले के सेमारी कस्बे में सिंचाई विभाग की नहर के पास शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलते ही सेमारी थाना पुलिस से हेड कॅान्स्टेबल नरेंद्र सिंह जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के संबंध में पूछताछ की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्राथमिक जांच में महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेमारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आवश्यक प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर माॅर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस प्रशासन ने महिला के हुलिए और पहने हुए कपड़ों के आधार पर आसपास के थानों में सूचना प्रसारित कर दी है। गुमशुदगी के दर्ज मामलों से मिलान कर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *