लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब के पास एक गांव में एक विवाहित महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला अपने साथ लगभग आठ तोला सोने के गहने और 90,000 रुपये नकद भी ले गई। यह घटना 14 फरवरी की आधी रात को हुई। बता दे कि महिला की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है। उसके ससुराल वालों ने बताया कि मनदीप का पति विदेश में रहता है और वह अपने दो बच्चों के साथ उनके पास रह रही थी। 14 फरवरी की आधी रात को जब बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी, तो परिवार ने देखा कि बच्चे अकेले थे और मनदीप कौर वहां मौजूद नहीं थी।
8 तोला सोना और नकदी लेकर फरार जांच करने पर पता चला कि उसका गांव के एक युवक से संबंध था, जिसके साथ वह भाग गई थी। ससुराल वालों ने आरोप लगाया है कि मनदीप कौर अपने साथ लगभग 8 तोला सोने के गहने और 90,000 रुपये नकद लेकर गई है। उन्होंने इस संबंध में माछीवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। महिला सुरक्षा की मांग की वहीं दूसरी ओर, जब थाना मुखी पवित्र सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने मनदीप कौर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन हमें होईकोर्ट से एक पत्र मिला है, जिसमें मनदीप कौर और उनके प्रेमी ने अपील दायर की है कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। कुछ लोगों से उनकी जान को खतरा है, इसलिए हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। घर वालों ने की वापस आने की अपील उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी। पंचायत और ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से मंदीप कौर और उसके प्रेमी से अपील की है, जो अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि वे इन छोटे बच्चों का जीवन बर्बाद न करें और गांव लौटकर अपनी गलती का पाश्चातचाप करें। पंचायत और ग्रामीण परिवार से बात करेंगे और उन्हें फिर से अपने घर में रहने देंगे।


