मराठा समाज ने शिवाजी जयंती पर निकाली बाइक रैली:धमतरी में धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मराठा समाज ने हर वर्ष की तरह इस साल भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर समाज द्वारा एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भगवा ध्वज लहराते हुए शामिल हुए। बाइक रैली छत्रपति शिवाजी महाराज मंगल भवन से शुरू हुई। यह बिलाई माता मंदिर, गोकुलपुर, लक्ष्मी निवास, रुद्री रोड और अंबेडकर चौक से होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुंची। यहां शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और युवाओं द्वारा ‘शिव गर्जना’ के नारे लगाए गए। सभी ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद रैली सिहावा चौक, पावर हाउस, घड़ी चौक, बालक चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर, कचहरी चौक और गणेश चौक से गुजरते हुए वापस मराठा मंगल भवन में समाप्त हुई। समाज के सदस्यों ने बताया कि जयंती के अवसर पर दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह मां तुलजा भवानी मंदिर में महाआरती की गई, दोपहर में बाइक रैली निकाली गई और शाम को शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इन आयोजनों का उद्देश्य एकजुटता बनाए रखना और छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यों को याद करना है। समाज ने यह भी बताया कि शिवाजी महाराज ने मुगलों को पराजित कर एक हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी, जिसे वे हर वर्ष नए तरीके से लोगों को याद दिलाते हैं। इस अवसर पर महापौर रामू सहित कई पार्षद भी छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। महापौर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश और हिंदुत्व की रक्षा की थी, और ऐसे हिंदू सम्राट की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *