खैरथल-तिजारा जिले में मिलावटी दूध बनाने वाला गोदाम सीज:मौके से 300 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर और 450 लीटर रिफाइंड तेल व पाम ऑयल जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को खैरथल-तिजारा जिले में सिंथेटिक और मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान 300 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर और करीब 450 लीटर रिफाइंड तेल व पाम ऑयल जब्त किया गया। सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिजारा में सिंथेटिक दूध बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री बेची जा रही है। सूचना के आधार पर तिजारा आरोपी को सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया – होली और शादी-विवाह के सीजन में दूध की खपत बढ़ने से मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। सूचना की पुष्टि के लिए विभाग ने एक बोगस ग्राहक भेजा, जिसने लैक्टोज पाउडर और रिफाइंड तेल के पीपे खरीदे। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम से स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड तेल और पाम ऑयल के नमूने लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए। बिना लाइसेंस के चल रहा था काम मिलावट की आशंका के चलते लगभग 300 किलो एसएमपी और करीब 450 लीटर (करीब 30 पीपे) तेल मौके पर ही जब्त किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित फर्म बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार कर रही थी, जिसके चलते गोदाम को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम के साथ महिपाल सिंह और सुभाष भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *