बीजापुर में 4 अवैध माओवादी स्मारक ध्वस्त:सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान में की कार्रवाई

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे सघन नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। फरसेगढ़ और तर्रेम थाना क्षेत्रों में कुल चार अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया। सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी ने एफओबी पील्लूर से अभियान चलाया। इस दौरान नीलमड़गु के जंगल में लगभग 15 फीट ऊंचा एक अवैध माओवादी स्मारक ध्वस्त किया गया। माओवादियों ने इसे क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और प्रभाव बनाए रखने के उद्देश्य से बनाया था। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई इसी क्रम में तर्रेम थाना क्षेत्र में 153वीं वाहिनी के जवानों ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पेद्दागेलुर और कोत्तागुड़ा के जंगलों में बने तीन अन्य अवैध माओवादी स्मारकों को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवाद के पूर्ण उन्मूलन और क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा तथा विकास स्थापित करने के उद्देश्य से ऐसी सभी प्रतीकात्मक संरचनाओं को क्रमबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। ये ढांचे हिंसा के प्रतीक और भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले अवशेष थे। बता दें कि बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। इन प्रयासों से ग्रामीण इलाकों में शांति बहाली की दिशा में तेजी आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *