मिर्जा एजाज बेग बने राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष:सर्वसम्मति से हुआ चयन, शासन ने जारी की अधिसूचना, मुख्यमंत्री का जताया आभार

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मिर्जा एजाज बेग को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर स्थित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। हज कमेटी अधिनियम 2002 की धारा 21 की उपधारा (1) के तहत नामांकित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनका चुनाव किया। चयन के बाद राज्य शासन ने अधिसूचना जारी कर उन्हें विधिवत अध्यक्ष घोषित किया। उनके अध्यक्ष बनने की खबर से मुस्लिम समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया और शुभकामनाएं दीं। जुमा नमाज के बाद हजरत गरीब नवाज मस्जिद, संजय नगर में मुतवल्ली मोहम्मद अली, मस्जिद कमेटी के सदस्यों और समाजजनों ने मिर्जा एजाज बेग का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल तथा पार्टी के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *