रायपुर में एक रात में 58 वांरटियों को भेजा जेल:चोरी–लूट, नारकोटिक्स एक्ट के आरोपी लंबे समय से फरार, पुलिस की जांच में 6 साल पुराने भी हुए गिरफ्तार

चोरी–लूट, नारकोटिक्स, आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे नॉर्थ जोन के वारंटियों में पुलिस अधिकारियों ने बडी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही रात में बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विशेष अभियान के दौरान कुछ ऐसे वारंटी भी पकड़े गए जो पिछले 6 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे थे। नॉर्थ जोन उपायुक्त के निर्देश पर एक्शन पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णीमा लामा के नेतृत्व में 20 फरवरी 2026 को सघन अभियान चलाया गया। नॉर्थ जोन के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें बनाकर दबिश दी गई। थाना खमतराई में 16 स्थायी और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। थाना उरला में 2 स्थायी और 9 गिरफ्तारी वारंट, थाना गुढ़ियारी में 3-3 स्थायी व गिरफ्तारी वारंट, थाना पण्डरी में 1 स्थायी और 4 गिरफ्तारी वारंट, जबकि थाना खम्हारडीह में 1 स्थायी और 8 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। पूरे अभियान में कुल 24 स्थायी वारंट और 34 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। वारंटियों पर कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। विशेष रणनीति के तहत संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि कानून से बचने की कोशिश करने वालों को सख्त संदेश दिया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *