बिलासपुर में सराफा व्यापारी से फिर 25 लाख की लूट:बदमाश ज्वेलरी से भरा 3 बैग लेकर भागे, 6 तोला सोना-8 किलो चांदी पार

बिलासपुर में फिर से सराफा व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई है। बदमाशों ने सीपत के रमेश ज्वेलर्स में करीब 25 लाख रुपए की लूट की है। शटर गिराते समय तीन बदमाश व्यापारी से तीन झोले छीनकर भाग गए। ये सभी बाइक सवार थे और कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम दिया। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। लूट में 60 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी शामिल है। सीपत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में नाकाबंदी की गई है। बीते मंगलवार को भी सरकंडा इलाके में बड़ी लूट हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *