जयपुर के आसमान में सूर्यकिरण विमानों ने बनाया तिरंगा:1000 फीट ऊंचाई पर दिखाई तेजस फॉर्मेशन; 5 सारंग हेलिकॉप्टर ने उकेरा दिल

जयपुर में जलमहल पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एयर शो हुआ। इसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम के 9 विमानों और सारंग टीम के 5 हेलिकॉप्टर ने आसमान में करतब दिखाए। सबसे पहले सारंग टीम के 5 हेलिकॉप्टर ने नाहरगढ़ बेस से उड़ान भरी। इन हेलिकॉप्टर ने आसमान में आई फॉर्मेशन बनाई। डबल एरो क्रॉस और हार्ट पिचिंग फॉर्मेशन भी आकर्षण का केंद्र रहीं। सूर्यकिरण के 9 विमानों ने तेजस फॉर्मेशन के साथ एंट्री ली। इसके बाद बैरल रोल फॉर्मेशन बनाई। विमानों ने महज 5 मीटर की दूरी पर करीब 1000 फीट की ऊंचाई पर 18 मैन्युवर पेश किए। सूर्यकिरण ने आखिरी फॉर्मेशन में तिरंगे की झलक दिखाई। सूर्यकिरण टीम का यह 801वां शो रहा। सूर्यकिरण टीम के नौ पायलट में से तीन जयपुर से हैं। आसमान में सूर्यकिरण टीम के स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह ने कॉकपिट से कहा कि मारवाड़ी एंट्री ले रहा हूं। वहीं, कॉकपिट से विंग कमांडर राजेश कालरा ने कहा कि खम्मा घणी जयपुर, आपका धन्यवाद। जय हिंद। देखिए, एयर शो की PHOTOS… यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के रेगिस्तान में दुश्मन के विमान-ड्रोन पलभर में राख:स्ट्रेला-10 डिफेंस सिस्टम से भारतीय सेना ने उड़ाए; कोणार्क कॉर्प्स का युद्धाभ्यास … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *