अजमेर में नाबालिग पर हमला कर खेत में छिपा लेपर्ड:वन विभाग की टीम ने घेरा, भीमपुरा गांव में दहशत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अजमेर के भीमपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। लेपर्ड गांव से लगभग 500 मीटर दूर खेत में छिप गया। लेपर्ड ने एक 14 साल के नाबालिग पर हमला भी किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया है। लेपर्ड को पकड़ने (रेस्क्यू) का प्रयास कर रही है। अब देखिए, लेपर्ड के रेस्क्यू से जुड़ी PHOTOS… भीमपुरा गांव के वार्ड पंच शमशेर मेहरा ने बताया- शुक्रवार सुबह 6:30 बजे गांव की आबादी क्षेत्र में सबसे पहले लेपर्ड दिखाई दिया था। गांव में हड़कंप मचने के बाद वह 500 मीटर दूर खेतों में चला गया। खेत में जाने के बाद ग्रामीण आसपास के इकट्ठा हो गए। वार्ड पंच ने बताया- इस दौरान उसने गांव के रहने वाले 14 साल के फिरोज पुत्र सुलेमान पर पीछे से हमला कर दिया। जिससे फिरोज के पीठ पर लेपर्ड के नाखून के निशान लगे हैं। हालांकि हमले करने के बाद भीड़ के कारण वह खेतों में जा छुप गया। लेपर्ड अभी खेतों में ही छुपा हुआ है। वार्ड पंच ने आरोप लगाया की सुबह 7 बजे ही प्रशासन को सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया था। लेकिन 10:00 वन विभाग की टीम पहुंची है। वन विभाग में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। हालांकि लेपर्ड आसपास के खेतों में घूम रहा है। वही मांगलियावास थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को खेतों से दूर रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *