खाटूश्यामजी का मेला कल से, रींगस से खाटू नो-व्हीकल जोन:स्थानीय लोग-बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स कार्ड दिखाकर आ-जा सकेंगे; 7 जगह होगी पार्किंग व्यवस्था

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरू होगा। खाटू धाम में श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचना शुरू हो गए हैं। खाटूश्यामजी के फाल्गुन मेले में इस बार 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रींगस से खाटू तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है। खाटू पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए नो व्हीकल जोन बनाया गया है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने मेले के लिए 21 से 28 फरवरी तक 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। ये सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 2 पारियों में सुबह 10 से रात 10 बजे और रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक ड्यूटी करेंगे। वहीं जयपुर रेंज आईजी एच. राघवेंद्र सुहास ने शुक्रवार को बताया- खाटूश्यामजी मेले के लिए करीब साढ़े 4 हजार पुलिस कर्मियों का जाब्ता लगाया गया है। स्थानीय लोग और 12वीं बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स आधार कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर आ-जा सकेंगे। वहीं खाटूश्यामजी में 7 जगह व्हीकल पार्किंग का इंतजाम किया गया है। पहले देखें PHOTOS VIP दर्शन और प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था बंद
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया- तहसीलदार व RAS स्तर के अधिकारियों को मेले में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया गया है। पुलिसकर्मियों के लिए मेला ड्यूटी को 16 सेक्टर में बांटा गया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार VIP दर्शन और प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था इस बार बंद रखी गई है। रोजाना लगभग 5 लाख लोग श्याम बाबा के दर्शन करेंगे। 21 फरवरी से 28 फरवरी तक श्रद्धालुओं की भीड़ बने रहने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स और लोग कार्ड दिखाकर आ-जा सकेंगे
जयपुर रेंज आईजी एच. राघवेंद्र सुहास ने मेला ड्यूटी से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों की पुलिस ब्रीफिंग की। उन्होंने मेले से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए। मेले को लेकर पुलिस, प्रशासन और श्रीश्याम मंदिर कमेटी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी पुलिसकर्मी तीन शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। आईजी‌ सुहास ने बताया- स्थानीय लोगों की सुविधा और 12वीं बोर्ड परीक्षा को देखते हुए आधार कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर वे आराम से आ-जा सकेंगे। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के 16 सेक्टर्स बनाए गए हैं। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए चैन और लिंक रोड की व्यवस्था की गई है, ताकि खाटू कस्बे में रहने वालों को मेले के दौरान असुविधा का सामना ना करना पड़े। 7 जगह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
आईजी‌ सुहास ने बताया- 7 जगह पर व्हीकल पार्किंग का इंतजाम किया गया है। इनमें से 5 बड़े पार्किंग एरिया हैं और 2 छोटे पार्किंग एरिया हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद ई-रिक्शा के जरिए और पैदल चलकर बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। वहीं QR कोड और स्क्रीन के माध्यम से लोग आसानी से पार्किंग आदि के बारे में जानकारी ले सकेंगे। पुलिस ब्रीफिंग के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, एडिशनल SP डॉ. तेजपाल सिंह, खाटूश्यामजी डीएसपी राव आनंद समेत बड़ी संख्या में मेले से जुड़े सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *