सामाजिक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्ति की घोषणा की गई है। महासभा ने सुखदेव सिंह राजपुरोहित को युवा प्रकोष्ठ जालोर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा और अनूप शर्मा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की अनुमति से युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी कर यह नियुक्ति की है। रामानुज शर्मा ने कहा कि सुखदेव सिंह से उम्मीद है कि वे संगठन के विधान, नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए ब्राह्मण समाज के समग्र विकास एवं उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। महासभा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे संगठन को जालोर जिले में और अधिक सशक्त करेंगे और सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देंगे।


