नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। डीसी ऑफिस में मतदान सामग्रियां व्यवस्थित कर ली गई हैं। मतदान में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की उपलब्धता, पैकेजिंग, लेबलिंग, सीलिंग एवं सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। मतदान दलों को उपलब्ध कराए जाने वाले किट, स्टेशनरी सामग्री की समुचित पैकिंग तथा प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए सामग्री का सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित कर लिया गया है। डिस्पैच के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए चेकलिस्ट आधारित सत्यापन पर विशेष बल दिए जाने पर अधिकारियों का ध्यान है। अधिकारियों का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता एवं समन्वय आवश्यक है। 22 फरवरी को फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। सामग्री कोषांग में सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव के दिन छाएगा बादल, 24 को हल्की बारिश संभव रांची सहित झारखंड के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। 23 फरवरी को नगर निकाय का चुनाव है। इस दिन आसमान में बादल छाने की संभावना है। लेकिन 24 फरवरी को रांची में बारिश होने की संभावना है। 25 फरवरी को भी कई क्षेत्रों में बादल छाया रहेगा। 26 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा। सदर अंचल कार्यालय में बना मॉनिटरिंग रूम, होगी निगरानी सदर अंचल कार्यालय में एक विशेष मॉनिटरिंग रूम बनवाया गया है। यहां से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एलईडी टीवी और अन्य आवश्यक उपकरण लगाए गए हैं। मॉनिटरिंग रूम से चुनाव संबंधी गतिविधियों की लाइव निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।


