सरायकेला | श्री शनिदेव भक्त मंडली का आठवां महा रक्तदान शिविर रविवार को आदित्यपुर विकास भवन में आयोजित किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए मंडली ने शुक्रवार को पैदल जागरूकता रैली निकाली। मंडली संस्थापक देवब्रत घोष ने बताया कि शिविर में 1502 यूनिट लक्ष्य के साथ 800 से अधिक एक्टिव सदस्य जुट गए हैं।


