प्रतियोगिताओं की रूपरेखा संघ की बैठक में हुई तय

सरायकेला | जिला शतरंज संघ की बैठक शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित एक होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ प्रदीप वर्मा ने की। इसमें सर्वप्रथम अंडर-19 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के आय-व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत आगामी आयोजनों पर चर्चा हुई। प्रस्तावित अंडर-9 राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप के आयोजन के लिए तिथि, स्थल व प्रारंभिक तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही दिसंबर 2026 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट की रूपरेखा, बजट, प्रायोजन व तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर प्रारंभिक रणनीति तय की गई। बैठक में सांसद निधि से चेस कम्युनिटी हॉल के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *