प्रत्याशी इंजीनियर संजीव के समर्थन में नुक्कड़ सभा

गिरिडीह |गिरिडीह नगर निगम चुनाव के क्रम में वार्ड संख्या 6 से वार्ड प्रत्याशी इंजीनियर संजीव कुमार के समर्थन में शुक्रवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य रूप से सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह के साथ दर्जनों सम्मानित व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे प्रत्याशी को चुनें जो पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित में कार्य करने वाला हो। मतदाताओं से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में अपने मत का प्रयोग करके इंजीनियर संजीव कुमार को विजयी बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *