चलती बाइक पर पूर्व प्रेमी ने सिंदूर लगाकर छात्रा की मांग भरने की कोशिश की, गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | खड़गपुर झाड़ग्राम जिला अंतर्गत ्लोधाशुली – झाड़ग्राम मुख्य सड़क पर गड़सालबनी इलाके में चलती मोटरसाइकिल पर एक छात्रा के पूर्व प्रेमी ने सिंदूर लगाकर उसकी मांग भरने की कोशिश की।जिससे इलाके में कुछ देर के लिये माहौल उत्तेजित हो गया। लेकिन इलाके में तैनात एक सिविक वॉलेंटियर और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ा गया।मालूम हो कि पीड़ित छात्रा झाड़ग्राम के साधु रामचंद्र मुर्मू विश्व विद्यालय में संथाली विभाग की तृतीय वर्ष की छात्रा और ग्वालतोड़ इलाके की निवासी है।वह पढ़ाई करने के लिये झाड़ग्राम शहर में मौजूद एक छात्रावास में रह रही थी।इलाके के एक युवक के साथ उसका प्रेम सबंध था।कुछ महीने पहले ही छात्रा के साथ आरोपी युवक का ब्रेकअप हो गया था।छात्रा ने उसे सबंध तोड़ लिये थे और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही थी।इसके बावजूद आरोपी युवक उसे तंग करने के साथ साथ उसके साथ विवाह करने के लिये लगातार दबाव दे रहा था।शुक्रवार को छात्रा परीक्षा देकर एक सहपाठी की मोटरसाइकिल से वापस झाड़ग्राम स्थित छात्रावास की ओर लौट रही थी,इस दौरान युवक अपनी मोटरसाइकिल से आया और उसके सिर के बाल को खींचकर जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश की।इलाके में तैनात सिविक वालंटियर का कहना है कि युवक की हरकत देखकर पहले लगा कि वह छिनतई करने करने की कोशिश कर रहा है।जब दोनों वाहनों को रोका गया तो जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश का मामला सामने आया। इस दौरान सड़क पर बस आ रही थी,एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही जानकारी मिलने के बाद विश्व विद्यालय की उपप्राचार्य चन्द्रदीपा घोष ने एक टीम को घटना स्थल पर भेजा।उनका कहना है कि विश्व विद्यालय और झाड़ग्राम शहर के बीच दूरी और सड़क सुनसान और जंगल होने के कारण बच्चे सुरक्षित नही है , इसलिए प्रशासन से मांग करते है कि इलाके में सुरक्षा में बढ़ोत्तरी हो। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *