धालभूमगढ़ | चुकरीपाड़ा गांव में आयुष विभाग द्वारा आयोजित ऑस्टियो ऑर्थराइटिस कैम्प में 195 मरीजों का निःशुल्क जांच और दवा वितरण किया गया। इस कैम्प का उद्देश्य ग्रामीणों को जोड़ो के दर्द, ऑस्टियो ऑर्थराइटिस और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। कैम्प में आयुष विभाग के डॉक्टरों ने मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर का भी जांच किया। साथ ही उन्हें आहार, व्यायाम और जीवनशैली में सुधार के माध्यम से जोड़ो के दर्द को कम करने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन चुकरीपाड़ा पंचायत की मुखिया ममता मुंडा ने किया। कैम्प में स्वास्थ्य जांच और परामर्श के लिए डॉ. संचिता दत्त, डॉ. प्रियांशु कुमारी, योग शिक्षक प्रेमानंद शाहा और रीता शाहा सहित विशेषज्ञ उपस्थित थे।


