किसान का पंप सहित कुआं धंसा, अधिकारियों से गुहार

गढ़वा | गढ़वा नगर परिषद चुनाव के अहम दौर में युवा दलित समाजसेवी किरण देवी ने भावनात्मक अपील करते हुए दलित महिलाओं से एकजुट होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद के लिए नहीं, बल्कि समाज के अधिकार, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। किरण देवी ने कहा कि लंबे समय से दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं की आवाज को पर्याप्त मंच नहीं मिल पाया है। नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास माली के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए किरण देवी ने कहा कि वे समाज के हर वर्ग, विशेषकर दलित और पिछड़े समुदाय के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास माली के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। डंडई | प्रखंड मुख्यालय डंडई के सकलदीप टोला निवासी किसान वशिष्ट राम का पंप सहित कुआं धंस जाने से खेती कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अचानक हुए इस हादसे के बाद किसान के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि वशिष्ट राम ने कर्ज लेकर अपने खेतों की सिंचाई के लिए कुआं खुदवाया था और उसमें पंप सेट लगाकर खेती का कार्य कर रहे थे। बीते दिनों अचानक मिट्टी धंसने के कारण पूरा कुआं पंप सहित धराशायी हो गया। घटना के बाद खेतों में लगी गेहूं कि फसल सूखने लगी है। जिससे किसान वशिष्ट राम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान वशिष्ट राम का कहना है कि खेती ही उनके परिवार की आय का एकमात्र साधन है। कुआं धंस जाने से अब सिंचाई का कोई साधन नहीं बचा है। जिससे रबी फसल बर्बाद होने की आशंका है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दिनेश राम ने भी प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि गरीब किसान के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यदि समय रहते सरकारी सहायता नहीं मिली तो परिवार के भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *