मेराल | आनंद मार्ग जागृति गढ़वा का तीन-दिवसीय सेमिनार में गुरू पूजा के साथ आचार्य व्रजप्राणानंद अवधूत ब्रह्मचारिणी चयनिका आचार्या एवं भुक्ति समिति सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आचार्य व्रजप्राणानंद अवधूत ने सेमिनार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेमिनार के तीनों विषयों साधना, तंत्र साधना और समाज पर इसका प्रभाव तथा प्रगति और पांचवेदना पर संक्षिप्त चर्चा किया गया।उन्होंने बताया कि इस सृष्टि में मानव उच्चतम प्राणी है। तारक ब्रह्म भगवान श्री श्री आनंद मूर्ति जी द्वारा दिया गया साधना को व्याहारिक जीवन में अपनाकर परम पुरुष को प्राप्त कर सकते है।तंत्र साधना मानव के सर्वांगीण उन्नति के लिए है।परंतु समाज में इसका भ्रमित रूप से प्रचार किया गया है। इसका सकारात्मक पहलू सामाजिक हित में है।मानवजीवन का वास्तविक प्रगति त्रिस्तरीय है। उन्होंने बताया कि शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक यह त्रिदिवसीय सेमिनार बाईस फरवरी तक चलेगा। भास्कर न्यूज | गढ़वा शुक्रवार को दिनेश यादव ने समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी और उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत 35 आवेदन प्राप्त हुआ। जनसुनवाई में भवनाथपुर पैक्स के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव ने आवेदन देकर धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलवाने की मांग किया है। ताकि किसान अपना धान बचे सकें। मेराल प्रखंड के कुंभी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह ने बैंक में जमा राशि की निकासी करने के लिए आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनकी मां पार्वती देवी की मृत्यु हो चुकी है जिनके नाम से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि उनकी माता के बैंक अकाउंट में लगभग 88 हज़ार रुपए उपलब्ध है। राशि की निकासी के लिए उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेजों को बैंक के समक्ष प्रस्तुत किया। परंतु इसके बाद भी राशि की निकासी नहीं हो सकी है। बैंक की ओर से टालमटोल की नीति अपनाई जाती है। भंडरिया प्रखंड के सेवानिवृत जिला परिषद कार्यालय गढ़वा के चपरासी गणेश राम ने आवेदन देकर लंबित वेतनादि का भुगतान, अंतर राशि व पेंशन की राशि भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2015 में ही हो चुकी है, परंतु अब तक उन्हें लंबित वेतनादि, अंतर राशि एवं पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए उन्होंने कार्यालय में कई बार संपर्क किया है, परन्तु अबतक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पेंशन चालू कराते हुए सभी लंबित राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया है। मझिआंव प्रखंड के मोरबे गांव निवासी राशन कार्डधारियों ने आवेदन देकर राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। ग्रामीणों बताया कि राशन वितरण में अनियमितता होने के चलते पूर्व के जन वितरण प्रणाली दुकानदार राजेश्वर राम का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ग्रामीणों को राशन वितरित करने के लिए दुर्गा स्वयं सहायता समूह जन वितरण प्रणाली दुकान को निदेशित किया गया था। परंतु राशन का आवंटन नहीं आने के चलते उक्त सभी कार्ड धारी को राशन वितरित नहीं किया जा सका है। मेराल प्रखंड के पेशका गांव निवासी बैजनाथ साव ने अपने ही गांव के दबंग व्यक्ति चंद्रिका साव द्वारा भूमि हड़पने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके निजी भूमि, जिसका रसीद उनके नाम से कटता है, को अंचल कर्मियों व पदाधिकारी के मिलीभगत से फर्जी डिमांड खोल दिया गया है और उक्त दबंग व्यक्ति द्वारा उनके निजी भूमि पर अपना दावा किया जाता है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराते हुए समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।


