जेईई मेंस में 86% अंक ला सौरभ ने किया नाम रोशन

डंडई| डंडई गांव के होनहार छात्र सौरभ कुमार ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरभ की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर है। सौरभ कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा। सौरभ ने कहा कि उन्होंने रोजाना तय समय पर पढ़ाई की और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दिया। सौरभ के पिता सहायक शिक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद सौरभ ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। परिवार और गांव के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी सौरभ की सराहना करते हुए कहा कि वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौरभ आगे चलकर एक सफल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *