भास्कर न्यूज | बाड़मेर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष का बाड़मेर आगमन पर हरीश सेंवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैतानसिंह सोलंकी का साफा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, मजदूर हितों की सुरक्षा एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर विपुल सिंह रावलोत, बाबूलाल, जसवंत बेनीवाल, चंद्रप्रकाश, विजय कुमार, गणेश गोदारा, दुर्गेश, सवाईराम मौजूद रहे।


