जमीतपुरा : रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़े अकीदतमंद

जमीतपुरा| रमजान माह के मुबारक महीने का पहले जुमे पर मदनी जामा मस्जिद में मौलाना अबुल वहीद और मदीना जामा मस्जिद में मौलाना अख्तर नूरानी ने जुमे की नमाज अदा करवाई। सुबह से ही नमाजियों का मस्जिदों में पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर की नमाज के समय दोनों मस्जिदों में भारी भीड़ देखने को मिली और परिसर नमाजियों से खचाखच भर गया। रोजेदारों ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। इमाम साहब ने अपने खुत्बे में रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि यह महीना सब्र, इबादत, तौबा और इंसानियत की सेवा का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। मस्जिदों के बाहर साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पहले जुमे को लेकर पूरे समुदाय में खास उत्साह और रूहानी माहौल देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *