चूरू | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय के रीजनल केंद्र जयपुर फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगा। लोहिया कॉलेज के इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो. महेंद्र खारडिय़ा ने बताया कि वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने सर्कुलर जारी कर स्टूडेंट्स को सिर्फ इग्नू की वेबसाइट (ignou.ac.in) का उपयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग इग्नू के फर्जी अधिकारी बनकर छात्रों से प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल व परीक्षा फीस के नाम पर गुगल फॉर्म, वॉट्सएप या क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे मांग रहे हैं। क्षेत्रीय केंद्र ने ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है तथा छात्रों से कहा है कि किसी भी अनजान कॉल या ईमेल पर भरोसा न करें।


