भास्कर संवाददाता | चूरू भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में चूरू के पूर्णाराम होटला को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह महेंद्र सिंह बावलिया को प्रदेश संगठन महासचिव, गुरवचन धानका को प्रदेश महामंत्री, महेंद्र कुमार धानक को प्रदेश संयुक्त सचिव तथा कुमार सोनू सरोहा को चूरू जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्तियों पर समाज के लोगों ने खुशी जताई।


