सादुलपुर | नागा बाबा रामगिरी महाराज की पुण्यतिथि पर भोजाण के भोजाणेश्वर महादेव मंदिर में 14 फरवरी से अग्नि स्थापना के साथ चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पर जागरण 23 फरवरी को होगा। नागा बाबा महंत आजादगिरी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को यज्ञाचार्य पं. पुरुषोत्तम शास्त्री के नेतृत्व में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमानों व श्रद्धालुओं से आहुतियां दिलवाई। सभी ने यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि व सर्व मंगल की कामना की। 23 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और इसी दिन रात 8.15 बजे से जागरण लगाया जाएगा। 24 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे भंडारा व महाप्रसादी कार्यक्रम होगा।


