771 केंद्रों पर 5वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, पेपर के बाद बच्चों में दिखा उत्साह

भास्कर संवाददाता | चूरू जिले में 5वीं बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को 771 केंद्रों पर शुरू हुई। पहला पेपर अंग्रेजी का दोपहर 1.30 से 4.00 बजे तक हुआ। पेपर देने के बाद केंद्रों के अंदर एवं बाहर छोटे बच्चे भी प्रश्नों का जिक्र करते नजर आए। 5वीं की परीक्षा 6 मार्च तक चलेगी। बतादें कि 5वीं बोर्ड के पेपर भी थानों में रखे गए है। उपनिदेशक एवं डाइट प्राचार्य डॉ. गोविंदसिंह राठौड़ ने बताया कि 5वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के 2573 सरकारी एवं निजी स्कूलों के 41275 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड है। इन विद्यार्थियों को प्रत्येक पेपर में उसके अंदर ही उत्तर लिखना होता है। प्रश्नपत्र में ही उत्तर की जगह दी जाती हैं, जिसमें स्टूडेंट्स को जवाब देना होता है। इन्हें उत्तरपुस्तिका नहीं दी जाती। इनका अगला पेपर 26 फरवरी को हिंदी का होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *