जिया को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि से नवाजा

सादुलपुर | शीतला बाजार के पास रहने वाली युवा कवयित्री जिया सोनी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर मातृ भाषा रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के तहत उत्कृष्ट साहित्यकार और कवयित्री के रूप में जिया पुत्री विनोद सोनी को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जिया वर्तमान में स्नातकोत्तर हिंदी साहित्य में अध्ययनरत हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *