सादुलपुर | बैरासर गांव स्थित बाबा गणेशनाथ महाराज धाम की ओर से शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। समाधि स्थल से शुरू हुई शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भक्ति गीतों, ढोल नगाड़ों और जयघोषों के साथ पूरा गांव बाबा की भक्ति में सराबोर हो गया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा व जयकारों के साथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। रामावतार बैरासरिया ने बताया कि शनिवार सुबह 9.15 बजे से भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर बबलू बैरासरिया, राजू सिद्धमुखिया, रामावतार बैरासरिया, सतवीर गोदारा, बिहारीलाल बैरासरिया, भोजराज प्रजापत, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


