2.2 डिग्री बढ़कर 13.8 डिग्री हुआ रात का पारा

जिले में बारिश के बाद तापमान बढ़ने लगा है। दो दिन में अधिकतम तापमान 7.1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री पर पहुंच गया है। दिन में धूप तेज रही। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 13.8 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिकतम 28.4 एवं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जबकि इससे पहले गुरुवार को 26.5 एवं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री था। इससे पहले बुधवार को अधिकतम 21.3 एवं न्यूनतम 15.4 डिग्री था। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अगले 5-6 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी। 5 मार्च तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और तेज गर्मी पड़ेगी। जिले में एक सप्ताह तक कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव नहीं होगा, जिसके कारण मौसम सामान्य बना रहेगा और कोई उतार-चढ़ाव नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *