विकसित भारत युवा संसद का आयोजन 27 फरवरी को

भास्कर न्यूज | बूंदी भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में कॉलेज में कार्यक्रम होगा। विकसित भारत युवा संसद के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर कॉलेज में बैठक की गई। अध्यक्षता प्राचार्य अनीता यादव ने की। इसमें कॉलेज प्रशासन, आयोजन समिति के सदस्य और संबंधित संकाय सदस्य शामिल रहे। एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. आशुतोष बिरला ने बताया कि 27 फरवरी को विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच संचालन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए। आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर प्रत्येक को जिम्मेदारियां दी गईं। समयबद्ध और समन्वित कार्य करने के निर्देश दिए गए। आयोजन समिति सदस्य राहुल सक्सेना ने बताया कि युवा संसद के माध्यम से प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति निर्माण प्रक्रिया और विकसित भारत की संकल्पना पर विचार रखने का अवसर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *