पचलंगी | श्याम सेवा समिति युवा संघ की ओर से खाटू मेले में जाने वाले पदयात्रियों के लिए लगाए जाने वाला पांच दिवसीय सेवा शिविर 22 फरवरी से शुरू होगा। समिति के भवानी स्वामी पचलंगी ने बताया कि श्याम बाबा के मेले में जाने वाले पदयात्रियों के लिए रेलवे लाइन घसीपुरा फाटक के समीप 15वां 5 दिवसीय सेवा शिविर 22 से 28 फरवरी के बीच लगाया जाएगा। शिविर का शुभारंभ 22 फरवरी को झड़ाया बालाजी धाम के संत सीतारामदास के सानिध्य में किया जाएगा। खाटू मेले में जाने वाले पद यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन, आवास, व चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी।


