रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा की

आवर| कस्बे में शुक्रवार को रमजान माह के पहले जुमे की नमाज हाट चौक मस्जिद में हुई। हाफिज कारी मोहम्मद सिद्दीक ने जुमे की नमाज अदा कराई। इस दौरान कस्बे की जामा मस्जिद एवं तुरकाना मस्जिद में नमाजों की तादाद ज्यादा रही। मस्जिदों में हाफिज द्वारा मोमिनों के अरकान के बारे में बताया कि हर मोमिन पर हज, जकात, नमाज एवं रोजा फर्ज है। अमन शांति की दुआ की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *