वाई ब्लॉक में निशानदेही के बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने तोड़ी सरकारी जमीन पर कब्जे वाली दीवार

भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधीन महाऋषि वाल्मीकि नगर के वाई ब्लॉक में ट्रस्ट की खाली जमीन पर कब्जा होने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत मिलते ही ट्रस्ट के अधिकारियों ने वाई ब्लॉक में पहले अपनी जमीन की निशानदेही करवाई गई। इस दौरान वहां ये पाया गया कि ट्रस्ट की जमीन पर भी दीवार और गेट बना दिया है। ऐसे में ट्रस्ट के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दीवार और गेट को तोड़ दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए ट्रस्ट इंजीनियर विक्रम कुमार ने बताया कि चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर के आदेशों के तहत वहां पर पहले मौका चैक किया गया था और मौके पर पाया गया कि उक्त व्यक्ति द्वारा ट्रस्ट की जमीन पर दीवार बनाई हुई है। हालांकि कार्रवाई के बाद उसे चेतावनी दी गई है कि भविष्य में दोबारा उल्लंघन हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के लीडर सरबजिंदर सिंह (बिट्टू) भुल्लर ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के लीडरों द्वारा झूठे आरोपों के तहत जानबूझकर उनकी छवि को जनता में खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस प्रापर्टी पर निर्माण चल रहा है, वो उनकी है। जिसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है, उसी प्रॉपर्टी को लेकर उन पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि यह प्रॉपर्टी लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की नहीं बल्कि नगर निगम की हद में आती है। उन्होंने देव नगर में एक प्रॉपर्टी 2018 में 253 गज की खरीदी है। वहीं 2022 में उसके साथ लगता 262.77 गज का प्लॉट खरीदा, जिसकी रजिस्ट्री उनकी पत्नी परमिंदरजीत कौर और कमलजीत के नाम पर है। जिसके खसरा नंबर 710 हैं। आप नेता बिट्‌टू ने कहा कि दोनों जमीनें ऑन रिकॉर्ड निगम के अधीन हैं और पहले से चार दीवारी हो रखी है। दोनों प्रापर्टियों पर अब करीब छह महीने पहले मकान बनाना शुरू किया गया है। उन पर झूठे आरोप लगाने वालों पर अब वह लीगल एक्शन लेंगे। भुल्लर ने कहा कि उन्हें लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने संपर्क करके दस्तावेज मंगवाए हैं। वह सभी दस्तावेजों समेत वहां पेश करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *