37.50 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार

अमृतसर | थाना बी-डिवीजन पुलिस ने 37.50 लाख का सोना लेकर फरार होने वालें कारीगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अगरोपी की पहचान आयद अली निवासी हुगली ​पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में जतिंदर सिंह निवासी ईस्ट मोहन नगर ने बताया कि ज्वेलर की दुकान है और आयद अली बतौर कारीगर का काम करता है। आयद अली 328 ग्राम खड़ा सोना लेकर फरार हो गया, जिसकी कीमत करीब 37.50 लाख रुपए है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *