भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में 3 दिवसीय विश्व पंजाबी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत शुक्रवार को हुई। कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने यूनिवर्सिटी में एआई सेंटर स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए वाइस चांसलर प्रो. डॉ. कर्मजीत सिंह ने कहा कि एआई ज्ञान के क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण विषय है। यदि नैतिक चेतना के इस्तेमाल किया जाए तो यह पंजाबी भाषा और संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिला सकता है।


