आरटीओ खुशदिल की बदली हितेशवीर संभालेंगे जिम्मेदारी

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए जिसमें अमृतसर के 5 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अमृतसर में तैनात रिजनल ट्रांसपोर्ट अफसर (आरटीओ) खुशदिल सिंह संधू का तबादला पटियाला कर दिया गया है। उनकी जगह मोगा में असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) के पद पर तैनात 2024 बैच के युवा पीसीएस अधिकारी हितेशवीर गुप्ता को लगाया गया है। बता दें कि खुशदिल सिंह ने सितंबर 2024 में चार्ज संभाला था। वहीं एसडीएम अजनाला रविंदर अरोड़ा को मजीठा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं मजीठा के एसडीएम प्रीतइंदर सिंह बैंस का तबादला पायल में कर दिया गया है। एसडीएम-2 मनकंवल सिंह चाहल का तबादला कर उन्हें लुधियाना में आरटीओ नियुक्त किया गया है। उनकी जगह बटाला से गुरमंदर सिंह मनेश को अमृतसर में एसडीएम-2 लगाया गया है। एडीसी अमनदीप कौर को फिरोजपुर भेजा गया है। उनके स्थान पर लुधियाना से रुपिंदर पाल सिंह को अमृतसर में तैनात किया गया है। एसडीएम-1 अमनप्रीत सिंह गिल का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अलका कालिया को नियुक्त किया गया है। निगम के एडिश्नल कमिश्नर की खाली पड़ी सीट पर ज्वाइंट कमिश्नर जय इंदर सिंह को तैनात कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *