लुधियाना | पक्खोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में आयोजित आखंड यज्ञ के 10वें दिन सनातन धर्म के संत-महापुरुष व धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर मां बगलामुखी की आराधना की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने आखंड यज्ञ कुंड में नारियल की आहुति देकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत चन्नी ने विद्वान पंडितों की तरफ से उच्चारित मंत्रों के बीच हवन यज्ञ कुंड की विधिवत परिक्रमा कर आहुतियां डाली। मां बगलामुखी धाम मे 11 दिवसीय 243 घंटे के आखंड यज्ञ की पूर्णाहुति आज रात्रि आठ बजे होगी। पूर्णाहुति के साथ आखंड यज्ञ को विश्राम दिया जाएगा।


