अमृतसर| इंटरनेशनल पंथक दल यूके ने सिख पंथ की मौजूदा स्थिति और एसजीपीसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को सीधी चुनौती दी है। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि दुनिया भर की संगत आज एसजीपीसी में हो रहे घोटालों बारे जवाब मांग रही है। दल के अध्यक्ष रघवीर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय चीफ ऑर्गेनाइजर भाई परमजीत सिंह ढाडी, महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता भाई कप्तान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाई रघबीर सिंह और भाई रघबीर सिंह मालड़ी ने संयुक्त बयान में कहा गया कि बंदी सिखों की रिहाई के लिए एसजीपीसी ने 11 सदस्यीय कमेटी बनाने की घोषणा की थी और दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तारीख भी तय की गई थी। लेकिन ऐन मौके पर पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। उन्होंने जानना चाहा कि उक्त कमेटी को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया गया है।


