भवन्ज स्कूल में ‘कला वाटिका’ आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी

अमृतसर| भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल अमृतसर के प्रांगण में भवन्ज प्रबंधक समिति के निर्देशन में ‘कला वाटिका’ आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा उपस्थित रहीं, जबकि विशेष अतिथि रोटरी इंटनेशनल 2026-29 के डायरेक्टर रोटेरियन गुरजीत सेखों ने शिरकत की। अतिथियों ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार कलाकृतियों का अवलोकन किया। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने और आत्मविकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *