खालसा यूनिवर्सिटी में नाटक ‘वो अफसाना’ का मंचन

अमृतसर| खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में राब्ता टीम के कलाकारों द्वारा प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी और लेखिका अमृता प्रीतम के साहित्यिक व आध्यात्मिक संबंधों पर आधारित नाटक ‘वो अफसाना’ का शानदार मंचन किया गया। खालसा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर रजिंदर मोहन सिंह छीना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि साहित्य और रंगमंच नई पीढ़ी को इतिहास और आध्यात्मिकता से जोड़ने के सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि नाटक में साहिर और अमृता के रिश्ते को केवल एक निजी प्रेम कहानी नहीं, बल्कि विभाजन की पीड़ा और सामाजिक परिस्थितियों से उपजे एक रूहानी जुड़ाव के रूप में संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। उपकुलपति डॉ. महल सिंह ने बताया कि साहिर की नज़्मों और अमृता की कविताओं के अंशों ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के डीन और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *