अमृतसर| एयरपोर्ट रोड स्थित जुझार सिंह एवेन्यू की गली नंबर 5 के सामने एक बड़ा प्लाट है। बीती 10 फरवरी को निगम की ओर से यहां सफाई अभियान चलाया गया, लेकिन यह कार्य आधा-अधूरा ही छोड़ दिया गया। प्लाट में पड़ा कूड़ा-कचरा और पौधों का अपशिष्ट आसपास के मकानों की दीवारों के साथ इकट्ठा कर दिया गया। सफाई के नाम पर केवल स्थान बदल दिया गया, परंतु कचरा उठाया नहीं गया। 10 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। निगम को चाहिए कि वह शीघ्र ध्यान देकर कचरा उठवाए और क्षेत्र की समुचित सफाई सुनिश्चित करे। – ललित विक्रम खुल्लर, निवासी जुझार सिंह एवेन्यू।


